कांगड़ा घाटी रेल के लिए नागपुर से आएंगे 13 कोच

कांगड़ा घाटी रेल के लिए नागपुर से आएंगे 13 कोच

नागपुरमें नैरोगेज ट्रेन बंद होने से इसके डिब्बों को कांगड़ा घाटी सेक्शन पर चलाया जाएगा। रेल अफसरों ने नागपुर से 13 डिब्बे मंगवाने की प्रपोजल फिरोजपुर मंडल को भेज दी है।

रेल अफसरों का कहना है कि हालांकि डिब्बे पुराने हैं पर पठानकोट में कंडम हो रहे डिब्बों के मुकाबले नागपुर से अच्छी कंडिशन वाले 13 डिब्बाें को मंगवाया जा रहा है। इससे कोच की कमी से जूझ रही कांगड़ा घाटी रेल की समस्या काफी हद तक दूर होगी। मौजूदा समय में कांगड़ा घाटी जाने वाली गाड़ियों के लिए स्टेशन पर कुल 87 डिब्बे हैं। इसमें 13 डिब्बे कंडम हैं। उन्हें ट्रेनों से हटाकर लोको शेड में रखा गया है और एक डिब्बे को फिरोजपुर रेल ऑफिस के बाहर लगाया गया है। जबकि, बाकी बचे 74 डिब्बों में से 56 डिब्बे ट्रेनों में चलाए जा रहे हैं। इसमें 9 डिब्बे कालका वर्कशॉप में रिपेयर होने के लिए गए हैं। इसके साथ ही 3 डिब्बे पठानकोट वर्कशाॅप में तथा 4 डिब्बे स्पेयर रखे गए हैं। एसएसई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) बसंत सिंह ने बताया कि रेल डिब्बों की कमी के चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई डिब्बों को बार-बार रिपेयर करवा चलाया जा रहा है। रिपेयर किए गए डिब्बे चलने से कई बार ट्रेन की रफ्तार भी सलो करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कंडम डिब्बे रिपेयर करके ही चलाए जा रहे हैं। उनकी ओर से बार-बार फिरोजपुर मंडल को डिब्बों के लिए मांग की गई थी।

एसएसई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) बसंत सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के लिए पठानकोट से 14 गाड़ियों रोजाना अप-डाऊन चलती हैं। इसमें इंजन तो ठीक होते हैं, लेकिन डिब्बे रिपेयर करके ही चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से बार-बार फिरोजपुर मंडल को डिब्बों के लिए मांग की गई थी।

SOURCE: goo.gl/YsqPCF


कांगड़ा घाटी रेल, कांगड़ा घाटी रेल पठानकोट, पठानकोट, today breaking news, india today breaking news, latest news, state news, latest news in india, pathankot news, latest news on pathankot ,news on pathankot , pathankot city news, breaking news of pathankot

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *