Pathankot City



पठानकोट से बस का सफर होगा सुहाना, डिपो को मिलेंगी 35 नई बसें

Local News and Events

will-be-good-depot

पंजाब रोडवेज डिपो के बेड़े में चार साल बाद 35 नई बसें शामिल होने जा रही है। उम्मीद है कि अप्रैल से डिपो में फेज वाइज बसें पहुंचने लगेगी। नई बसें आने के बाद यहां डिपो अधिकारियों ने यहां आर्थिक स्तर पर लाभ होने की बात कही है। वहीं यात्रियों का सफर भी आरामदायक होगा। बसों को किस रूट पर भेजना है को लेकर डिपो स्तर पर प्लानिग तैयार की जा रही है। जबकि खाली होने वाली बसों को लोकल रूट पर भेजकर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी। विभागीय स्तर पर डिपो को दी जाने वाली नई बसों पर दैनिक यात्रियों के साथ व्यापार मंडल ने आभार जताया है।

पठानकोट डिपो को वर्ष 2016 में पंद्रह नई बसें मिली थी। इसके बाद डिपो ने कई बार नई बसों की डिमांड भेजी, परंतु इस पर कोई फैसला नहीं आया। विगत माह परिवहन विभाग ने प्रदेश के सभी डिपो द्वारा भेजी गई मांग को मान लिया गया। इसमें पठानकोट डिपो की 35 बसें भी शामिल हैं। पठानकोट डिपो के पास वर्तमान में 118 बसें हैं। इसमें 68 पनबस, 46 रोडवेज व 4 वाल्बो बसें हैं।

नई बसें मिलने की आहट के बाद स्थानीय अधिकारियों ने बसों को किस रूट पर भेजना है को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। डिपो अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में डिपो को 35 नई बसें मिलने जा रही है। बसों को किस रूट पर चलाना है को लेकर स्थानीय प्रबंधन ने उन्हें डिटेल बनाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद उक्त बसों को दिल्ली, चंडीगढ़, चंबा, डल्हौजी, बमियाल चंडीगढ, जनियाल चंडीगढ, दीनानगर चंडीगढ़ रुट के इलावा जिस रुट पर यात्रियों की ज्यादा डिमांड हैं वहां पर भेजा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि चंडीगढ, दिल्ली व चंबा रुट से फ्री होने वाली बसों को लोकल रुटों पर भेज कर यात्रियों को सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

उधर, पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के जनरल मैनेजर दर्शन सिंह गिल ने कहा कि पिछले वर्ष डिपो ने परिवहन विभाग को 35 नई बसों की डिमांड भेजी थी। विभाग ने उनकी मांग को स्वीकार कर लिया है।राज्य स्तर पर सभी डिपो को बसें भेजने का काम जल्द शुरु हो जाएगा। नई बसें आने के बाद इन्हें किस रुट पर भेजना है को लेकर लगभग फाइनल हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


0 Comments


    Copyright © 2023 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)