मेयर का नाम फाइनल कराने काे विज ने डाला चंडीगढ़ में डेरा, 14 को हाे सकती है ताजपोशी

पठानकोट निगम में पहली बार कांग्रेसी मेयर की ताजपोशी 14 अप्रैल को हो सकती है। इसी दिन पार्षदों का शपथ ग्रहण भी होगा। जालंधर डिवीजन के कमिश्नर की मौजूदगी में मेयर और पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में निगम अधिकारियों की ओर से जालंधर कमिश्नर को पत्र लिखा जा रहा है। कांग्रेस के 36 और भाजपा के 12 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। कांग्रेस की रिकाॅर्ड बहुमत हुई है।

कांग्रेस के सबसे सीनियर पार्षद पन्नालाल भाटिया जीते हैं जिनका नाम मेयर के लिए सबसे आगे चल रहा है। गौरव वडैहरा और नितिन महाजन लाडी के नाम पर भी विचार हो रहा है। मेयर का नाम फाइनल करने के लिए विधायक अमित विज ने 2 दिन से चंडीगढ़ में डेरा डाल रखा है और बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ से मुलाकात की और संभावित मेयर के नाम पर विचार-विमर्श किया है। विधायक का इशारा मिलते ही नगर निगम अधिकारियों द्वारा जालंधर डिवीजन के कमिश्नर को पत्र लिखा जा रहा है जिसमें 14 अप्रैल को मेयर और पार्षदों की ताजपोशी की डेट मांगी गई है। इसी के साथ निगम की ओर से चुने गए सभी पार्षदों को भी पत्र भेजे जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *