Pathankot City
ठाकुर दविद्र दर्शी को राजपूत कल्याण बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने पर राजपूत महासभा पंजाब की ओर से मनवाल स्थित पैलेस में उपाध्यक्ष कुंवर रविंद्र सिंह विक्की की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेसी नेता आशीष विज, कृषि बैंक के चेयरमैन अवतार सिंह कलेर व डायरेक्टर बिट्टा काटल, इंडस्ट्री विभाग पंजाब के डायरेक्टर रोहित कोहली, पीपीसीसी सचिव साहिब सिंह साबा व पुनीत पिटा, ब्लाक समिति सुजानपुर के चेयरमैन अलविन्द्र सिंह, राजपूत महासभा पंजाब के उप प्रधान मुनीष बागल, राजपूत महासभा लोकसभा हलका गुरदासपुर के अध्यक्ष कुंवर संतोख सिंह, राजपूत महासभा पठानकोट के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह विक्कू, महासचिव शमशेर बिट्टू, राजपूत मुलाजिम कल्याण सभा के चेयरमैन ठाकुर दलीप सिंह व अध्यक्ष सुरेन्द्र कटोच, पूर्व जिला परिषद सदस्य बख्शीश सिंह मोना, डॉ.एम.एल.अत्री, युवा कांग्रेसी नेता पम्मी पठानिया, ठाकुर पूर्ण सिंह पठानिया, राजपूत सभा अबरोल नगर के अध्यक्ष प्रो.जे.एन.सिंह, महासचिव रविन्द्र ठाकुर, ब्लाक समिति सदस्य बलकार पठानिया, महाराणा प्रताप यूथ क्लब सम्मूचक्क के अध्यक्ष ठाकुर बाबू राम, ठाकुर केशव धार आदि विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए।
नवनियुक्त चेयरमैन ठाकुर दविन्द्र सिंह दर्शी ने कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह पूरी तनदेही व समर्पण की भावना से उनका निर्वाह करेंगे। कांग्रेसी नेता आशीष विज व कृषि बैंक के चेयरमैन अवतार सिंह कलेर ने संयुक्त रूप में कहा कि ठाकुर दविन्द्र सिंह दर्शी पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की निष्काम भाव से सेवा कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली को देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें यह पदभार सौंपा हैं तथा उन्हें यकीन है कि उनके चेयरमैन बनने पर पार्टी पूरे पंजाब में मजबूत होगी। मौके पर कुंवर रविन्द्र विक्की,कर्ण सिंह, अल्लादीन, पुष्पिद्र पठानिया, रिशू ठाकुर, मनु ठाकुर, ठाकुर करनैल सिंह जग्गी, मदन सिंह रानीपुर, सरपंच लखविन्द्र सिंह जैनी, दिलावर सिंह, रघुवीर सिंह, बलदेव सिंह पठानिया आदि उपस्थित थे।
Copyright © 2023 About Pathankot | Website by RankSmartz ()