Pathankot City



20 लोगों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की

Local News and Events

campaign-of-trade-board

व्यापार मंडल ने पंजाब में एक लाख सदस्यों को भर्ती करने के लिए अभियान शुरू किया है। शहर के मुख्य बाजार में प्रधान व व्यापार मंडल के प्रभारी भारत महाजन के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री एलआर सोढी, व्यापार मंडल प्रधान नरेश अरोड़ा, चेयरमैन चाचा वेद प्रकाश, महासचिव राजेश पुरी, सीनियर उपाध्यक्ष अमित नैयर, सीनियर प्रवक्ता राजेश शर्मा विशेष रूपे उपस्थित हुए। मौके पर जिला प्रभारी भारत के नेतृत्व में 20 व्यापारियों ने प्रदेश व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। इसका उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों से स्वागत किया। एलआर सोढी, भारत महाजन, नरेश अरोड़ा, वेद प्रकाश, राजेश पुरी, अमित नैयर, राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप में कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ के निर्देश के तहत व्यापार मंडल की ओर से सदस्यता अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर कमल शर्मा, मनोज काका, शक्ति मरवाह, तरुण महाजन, राहत सेठ, विकास लाडी, अशोक वडैहरा, बोबी गुलाटी, विजय चोपड़ा, राकेश अग्रवाल, प्रेम आनंद, सोनी अग्रवाल, पंकज वडैहरा, रोहित चौड़ा, शाम सरना, अभी महाजन, नरेश महाजन, अरुण महाजन, राकेश कुमार व अश्विनी महाजन मौजूद थे।

परिषद 20 को लगाएगी कृत्रिम अंग शिविर

संवाद सहयोगी, जुगियाल : भारत विकास परिषद की विशेष बैठक शाखा अध्यक्ष राकेश महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें राकेश महाजन ने बताया कि भारत विकास परिषद 20 फरवरी को सुबह 10 बजे निश्शुल्क कृत्रिम अंग शिविर लगाएगी। इसमें विशेष रूप से डाक्टरों की टीम कृत्रिम अंगों का नाप लेगी व जरूरतमंदों कृत्रिम अंग बना कर फिट किए जाएंगे। कृत्रिम अंग लेने के लिए परिषद द्वारा हैप्पी मेडीकल स्टोर अदियाल, गोपाल मेडीकोज गोल मारकीट व अजय मेडीकल स्टोर जुगियाल मार्केट में तीन पंजीकरण केंद्र खेले गए हैं। इसमें हर जरूरतमंद व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा कर लाभ प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर लखविदर सिंह,सुरिदर कुमार, राकेश महाजन, ध्यान सिंह, गुरप्रीत सिंह, विक्रम बाजवा, रजिदर जौड़ा, नरेश कुमार के इलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)