Pathankot City
व्यापारियों के संगठन कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रावधानों की समीक्षा की मांग और पेट्रो पदार्थो की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
व्यापार मंडल ने डाक खाना चौक और जिला व्यापार मंडल ने ढांगू रोड पर जाम लगाया। दोनों ने अपने स्तर पर शहर में रोष मार्च निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में न लाया गया तो राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू होगा।
दोपहर 12 बजे व्यापार मंडल ने भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रधान नरेश अरोड़ा की देखरेख में केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री एलआर सोढी, प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील महाजन, जिला प्रभारी भारत महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त किया। एलआर सोढी, सुनील महाजन, भारत महाजन, वेद प्रकाश, राजेश पुरी, अमित नैयर, दपिंद्र अरोड़ा, सरना व्यापार मंडल प्रभारी बलजीत महाजन, प्रवक्ता रामपाल भंडारी, सीनियर प्रवक्ता राजेश शर्मा इत्यादि ने संयुक्त रूप में कहा कि देश वासियां के लिए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां दोधारी तलवार की तरह है। आज पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर छूने से मात्र कुछ ही रुपये पीछे है। घरेलू सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं। बीते चार वर्षों में जीएसटी में करीब 950 संशोधन लाए गए हैं। कोई भी संशोधन लाने से पहले व्यापारियों से किसी कोई बातचीत नहीं की गई और न ही जीएसटी को लेकर व्यापारियों की परेशानियों को जानने का कोई प्रयास ही नहीं किया।
इसके बाद व्यापारियों ने पहले शहर में रोष मार्च निकाला और भाजपा जिला प्रधान विजय शर्मा को मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर उनके साथ नरेंद्र महाजन, मनु महाजन, अरुण गुप्ता, दविंद्र सिंह, अजय गुप्ता, बलजीत साहनी, कमल शर्मा, करियाना एसोसिएशन के प्रधान राजेश महाजन व चेयरमैन कुलदीप सिंह, अशोक वडैहर, अश्विनी महाजन, राकेश, सीएस लायलपुरी, बोबी गुलाटी, पंकज वडैहरा, राजीव सेठ, रमन हांडा, अजय कोहली, बिट्टू भंडारी, के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
केंद्र सरकार की नीतियों को जम कर कोसा
जिला व्यापार मंडल ने भी जीएसटी व पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में जाम लगा अपना विरोध जताया। जिला प्रधान इंद्रजीत गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने करीब बीस मिनट तक रास्ता जाम रख केंद्र सरकार की नीतियों को जम कर कोसा। इंद्रजीत गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल और डीजल यदि जीएसटी के दायरे में आता है तो इसका रेट कम होगा, एक देश एक टैक्स का प्रावधान भी होगा। आज पंजाब में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग है और पंजाब के पड़ोसी राज्य जम्मू कश्मीर में अलग। इससे पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी भी बढ़ रही है। इस मौके पर चेयरमैन विवेक माडिया, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह पप्पू, स्टेट अवार्डी समीर शारदा, केवल शर्मा, समिति मार्केट अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, सैनी महासभा अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा, ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब के उपाध्यक्ष केवल शर्मा, जीएसटी प्रभारी गगन ठाकुर व अभिषेक शर्मा , अनुज शर्मा, राज कुमार काका, तरसेम धीमान, पीआरओ जतिद्र जीतू, शशि पाल, सुधाकर अहलुवालिया, अजय बागी, विकास महाजन, दीपक वालिया, अरुण कुमार, राजीव, मनोज अरोड़ा, सुभाष के अतिरिक्त दीप मेहरा, व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
Copyright © 2023 About Pathankot | Website by RankSmartz ()