Pathankot City



दिन का तापमान 7 व रात का 1 डिग्री गिरा, कल व परसों बारिश के आसार

Local News and Events

Daytime temperature dropped

पश्चिमी विक्षोभ का मौसम पर असर दिखाई दे रहा है। वीरवार से ही जिले के मौसम में परिवर्तन हो गया है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाने के साथ ही धूलभरी तेज हवाएं चलती रही। जिले में कहीं-कहीं आंधी के साथ बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। मौसम में परिवर्तन से दिन का तापमान 35 डिग्री से गिरकर 28 डिग्री पर आ गया है। दिन का पारा 7 डिग्री लुढ़का है। वहीं, रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ाेत्तरी हुई है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री से गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

10 से 12 किमी रफ्तार से चली हवा

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को भी जिले का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने से मौसम स्थिर हो जाएगा। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक जिले में 17 और 18 अप्रैल को आंधी-बूंदाबांदी संभावित है। शुक्रवार को हवाओं की रफ्तार 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। लगातार बढ़ रहे दिन के तापमान में शुक्रवार को ब्रेक लग गया।


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)