Pathankot City



सही मुल्य लेने हेतु धान की कटाई फसल

के पूरी तरह से पकने पर मंडी में ले जाएं

सही मुल्य लेने हेतु धान की कटाई फसल के पूरी तरह से पकने पर मंडी में ले जाएं

जिला उपायुक्त नीलिमा के दिशा निर्देशों तथा मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डा. इंद्रजीत सिंह की देखरेख में किसानों को धान के सही मंड़ीकरण संबंधित जानकारी देने हेतु चलाई गई मुहिम के तहत सहायक मंडीकरण अधिकारी कम ब्लाक खेतीबाडी अधिकारी डा. अमरीक सिंह ने सरना सहित विभिन्न मंडियों का दौरा किया तथा किसानों की धान के मंडीकरण समस्याओं को मौके पर हल किया तथा किसानों को सही मंडीकरण बारे जानकारी उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर खेतीबाडी विस्तार अधिकारी गुरदित सिंह, खेतीबाड़ी उप निरिथक निरपजीत सिंह, मार्किट कमेटी सुपरवाइजर बिशनदास, पंजाब एग्रो इंस्पैक्टर सुमन कुमार, बलजिंद्र सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।

इस अवसर पर डा. अमरीक सिंह ने कहा कि किसान सोचते हैं कि खेती जीनस का मंडीकरण पैदावार तो बाद में शुरू होता है, जबकि किसानों को फसल की बिजाई के पहले ही मंडीकरण बारे सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीनस की बिक्री मंडीकरण के सिद्घांतों को सामने रख कर की जाए तो किसान अपनी उपज का बढिय़ा उपयुक्त भाव प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि फसल का उपयुक्त भाव लेने हेतु धान की कटाई फसल के पूरी तरह तैयार होने पर ही करना चाहिए। क्योंकि अगर फसल की कटाई पकने से पहले ही कर ली जाए तो बिना पक्के तथा हरे दाने उपज की क्वालिटी पर असर डालती है। जिसके चलते कम मुल्य लगने के चलते भारी आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि उपज को पूरी तरह से सुखा कर मंडी में लाया जाए ताकि फसल के खराब होने से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि फसल को पूरी तरह से पकने के बाद ही कटाई कर घर में ही सुखा कर मंडी में ले जाएं ताकि फलस बेच कर समय पर घर वापिस जा सकें तथा फसल की सही कीमत मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर फसल गिली होगी तो मंडी में इसे सुखाना पड़ेगा लेकिन मंडी में जगह कम होने के चलते कई मुशकिलें सामने आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि धान की कटाई सुबह 10 बजे के बाद तथा सांय 7 बजे के पहले ही करें। उन्होंने बताया कि फसल की बिक्री दौरान पक्की पर्ची जे फार्म जरूर लें। उन्होंने कहा कि यदि आढ़ती पक्की पर्ची देने से इंकार करता है या कच्ची पर्ची देता है तो इसकी बावत किसान जिला मंडी अधिकारी को लिखित रूप में शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसान को अपनी जीनस की ढुलवाई अपनी निगरानी में करवानी चाहिए। इस अवसर पर किसान बलविंदर सिंह ने कहा कि जिला उपायुक्त पठानकोट पी.आर 126 की बिक्री को कम से कम समर्थन मुल्य पर खरीदने हेतु यकिनी बनाया जाए ताकि किसान को अपनी मेहनत का पूरा मुल्य मिल सके।


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)