Pathankot City



प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा

प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा

प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा

जागरण संवाददाता, पठानकोट : राज्य सरकार की नीतियों के रोष स्वरुप सोमवार को भाजपा एससी मोर्चा ने चंडीगढ़ में विधान सभा का घेराव किया व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। पठानकोट जिला से भी भाजपा एससी मोर्चा का जत्था प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा रानी के नेतृत्व में चंडीगढ़ गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा रानी व जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रबोध चंद्र ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि जनता से झूठ बोल उसने सत्ता तो हथिया ली परंतु अब वायदे पूरे करने से कतरा रही है। तीन माह बीत जाने के बाद भी किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। बेरोजगारों को बेरोजगार भत्ता देने की और ध्यान नहीं। नई नौकरियों निकालने पर अब कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जरूरतमंद परिवारों को पिछले तीन माह से सस्ता राशन नहीं मिला और बुढ़ापा पेंशन भी नहीं मिल रही। समूह वर्गों में सरकार के प्रति गहरा रोष जताया जा रहा है। जिला अध्यक्ष जोगिन्द्र पाल बंब ने कहा कि सरकार की इन नीतियों के रोष स्वरूप ही आज प्रदेश भर से भाजपा एससी मोर्चा ने विधान सभा का घेराव करने का फैसला किया है ताकि सरकार को उसके वायदे याद दिलाए जाएं। इस मौके पर जिला प्रधान जोगिन्द्र पाल बंब, वाइस प्रधान प्रबोध चंद्र, सचिव पवन कुमार, अरुण कुमार, मीनू, विनोद कुमार, जगदीश राज, सरपंच शशि बाला, सरपंच बिल्ला आदि मौजूद थे।


1 Comments


Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)