Pathankot City



जिला कांग्रेस की जंबो टीम घोषित, 201 महासचिव और 80 वाइस प्रेजीडेंट बनाए

कांग्रेसजिलाध्यक्ष अनिल विज ने जिला कांग्रेस कार्यालय में करवाए कार्यक्रम में 201 महासचिव, 80 वाइस प्रेजीडेंट, 198 सचिव, 3 आर्गेनाइजर सचिव 35 एग्जीक्यूटिव मैंबर्स सहित कुल 511 पदाधिकारियों के नामों की लिस्ट जारी की। विज ने सभी पदाधिकारियों से पार्टी के लिये जी जान से जुट जाने तथा पार्टी को चुनावों में विजय दिलाने के लिए काम करने का आह्वान किया।

विज ने सभी सदस्यों को अपील करते कहा कि जिस तरह जिला कांग्रेस ने भोआ और सुजानपुर की रैलियों में एक मंच पर बैठ एकजुटता का संदेश दिया है इसी तरह इलेक्शन में भी एकजुट होकर पंजाब में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन करने के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने सुजानपुर भोआ में करवाई गई रैली को सफल बनाने के लिए समूह कांग्रेसी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का आभार जताया। विज ने कहा कि दोनों रैलियों में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के उमड़े हुजूम ने साफ कर दिया है कि लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन के पापों का घड़ा भर गया है।

लोगों पर टैक्सों का बोझ लादकर भी गठबंधन सरकार खुद को किसानों और मध्यमवर्ग का हितैषी बताती हैं। प्राॅपर्टी टैक्स, काऊ सैस, स्वच्छता सैस, कृषि सैस लगने से लोग अपने ही घरों में किराएदार बन गए हैं। ऊपर से सरकार ने रेत-बजरी और शराब के धंधों पर भी कब्जा जमा रखा है। उन्होंने पार्टी पंजाब अध्यक्ष कैप्टन अमरिंद्र सिंह का धन्यवाद किया और कहा कि सुजानपुर और भोआ में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के सहयोग से यह दोनों रैलियों से पूरे पंजाब में कांग्रेस में एकजुटता की मिसाल पेश रही है जो आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि जंबो टीम में तीनों हलकों के वरिष्ठ और कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया है।

इस मौके पीपीसीसी सचिव बलवान मन्हास, पूर्व विधायक रूमाल चंद, प्रदेश सचिव विनय महाजन, कांग्रेस किसान एवं खेत मजदूर सैल चेयरमैन ठाकुर अमित मंटू, पूर्व पार्षद राकेश बबली, ठाकुर दविंद्र दर्शी, रोहित कोहली, जिला वाइस प्रेजीडेंट विकास महाजन बंटी, जिला वाइस प्रेजीडेंट अक्षय पुंज, महासचिव पुरुषोत्तम शर्मा, मास्टर तिलक राज, राजन कालिया, ठाकुर मेहर सिंह, बलबीर फतेहपुरिया, जोगिंद्र रयाली, जोगिंद्र पहलवान, चरणदास, उपदेश गब्बर, जसपाल कटोच, रणजीत कुमार, राम स्वरूप, सुनील शर्मा, रमन कटोच, बलविन्द्र सिंह, मलकीत सिंह सहित अन्य भी उपस्थित थे।

नवनियुक्त जिला बॉडी के साथ उपस्थित अनिल विज।

SOURCE: goo.gl/3eUaBb


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)