Pathankot City



मंजू गुप्ता बनी राष्ट्रीय एकता मंच की चेयरपर्सन

मंजू गुप्ता बनी राष्ट्रीय एकता मंच की चेयरपर्सन

मंजू गुप्ता बनी राष्ट्रीय एकता मंच की चेयरपर्सन

नवगठित संस्था राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंजू गुप्ता को मंच का चेयरपर्सन, संजीव सहोता को अध्यक्ष,सुरिन्द्र भीम को उपाध्यक्ष, ज्योति महाजन को सह उपाध्यक्ष, विनीत को महासचिव,रजत को कोषाध्यक्ष,दिनेश शर्मा को प्रेस सचिव, डॉ.गजल गुप्ता लीगल एडवाइजर, अनुपमा को एग्जीक्यूटिव मेंबर, मदन मोहन छाबड़ा को मुख्य संरक्षक एवं जतिन्द्र महाजन, कार्तिक शर्मा, संजीव कश्यप, अर्जुन, मुनीष मेहरा, जगदीप भारद्वाज, काका राम को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया।

नवनियुक्त चेयरपर्सन मंजू गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय एकता मंच को गठित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों एवं खासकर महिलाओं को समाज में फैली कुरीतियों के बारे में जागरूक करना तथा सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं पाठ्य सामग्री भेंट कर उनकी सहायता करना है।

उन्होंने कहा कि मंच द्वारा सिविल अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता करके उनके नया जीवन दिलाया जाएगा तथा शहर को हरा भरा बनाने हेतु विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपित किए जाएंगे।


1 Comments


Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)