विधायक अमित विज ने वार्ड नंबर सात में चल रहे गलियों के निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर को खूबसूरत बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान उन्होंने लोगों को पेश आ रही समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष रहती समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों की ड्यूटी लगा कर उन्हें जल्द से जल्द इसका जबाव देने के लिए कहा। विधायक अमित विज ने कहा कि लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए वे दृढ़ संकल्प है और वह हर वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों का आकलन कर रहे हैं। कहा कि वार्ड नंबर 7 में 15 लाख की लागत से गलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा इस वार्ड के पानी सीवरेज की अन्य समस्याओं का भी जल्द निवारण होगा। इस अवसर पर बलवान ठाकुर कांग्रेसी नेता आशीष विज रिकल राकेश बबली अजय विजय व अन्य भी उपस्थित थे।