Pathankot City



गालियां निकालने से रोकने पर बाप-बेटे पर हमला, 6 लोगों समेत अज्ञात नामजद

तारागढ़

abusive speech

तारागढ़ एरिया में गाली-गलोच करने से रोकने पर दुकानदार बाप-बेटे पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में लोगों और अज्ञात पर केस दर्ज किया है। घायल नरिंद्र सिंह व उसका बेटा शुभम निवासी तारागढ़ एरिया के रहने वाले हैं। घायलों ने सिविल से ट्रीटमेंट व मेडिकल करवा शिकायत तारागढ़ थाने में की है। तारागढ़ एरिया के रहने वाले नरिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे शुभम के साथ बेगोवाल स्थित अपनी हार्डवेयर की दुकान पर थे। उसके घर से फोन आया कि उनका पड़ोसी घर के बाहर खड़े होकर गाली गलोच कर रहे हैं। वह घर पहुंचे तो उक्त लोगों तेजधार हथियार पकड़कर घर के बाहर खड़े होकर गाली गलोच कर रहे थे। उसने उक्त लोगों को गाली गलोच निकालने का कारण पूछा तो उन्होंने उसे और बेटे शुभम के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। लोगों ने एबुलेंस के जरिए उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर मौके पर तारागढ़ पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल नरिंद्र सिंह के बयान पर सुरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह निवासी तारागढ़, दर्शन सिंह निवासी रत्नगढ़, बिट्टू, तोती निवासी नरायणपुर, सिमरनजीत सिंह व अज्ञात लोगों के खिलाफ 452, 323, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया है।


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)