Pathankot City



22 साल का युवक भगा ले गया तीन बच्चों की मां

22 साल का युवक भगा ले गया तीन बच्चों की मां

22 साल का युवक भगा ले गया तीन बच्चों की मां

संवाद सहयोगी, बमियाल(पठानकोट): सीमावर्ती क्षेत्र नड़ोली का रहने वाला 22 वर्षीय युवक तीन बच्चों की मां को भगा ले गया। महिला के पति ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसकी पत्नी को अपने साथ लुधियाना ले गया है। युवक वहां पर पल्लेदारी का काम करता है। महिला के पति अश्वनी कुमार ने उक्त मामले की थाना नरोट जैमल ¨सह में शिकायत दर्ज करवाते हुए पत्नी को भगाने वाले युवक तथा उसकी बहन व बहनोई का नाम दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला के पति अश्विनी कुमार निवासी गांव करोली ने बताया कि उसकी शादी हुए करीब सात साल हो चुके हैं। पेशे से वह लकड़ी का कार्य करता हैं और उसके तीन बच्चे हैं। बीते शुक्रवार 16 जून शाम को काम से जब घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। आसपास में सभी जगह करीब दो घंटे तक तालाश किया, लेकिन वह नहीं मिली, काफी मशक्कत के बाद पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ लुधियाना ले गया है। अश्विनी कुमार ने बताया कि युवक की बहन की शादी गांव तलूर में हुई हैं। अपने प्लान के तहत युवक की बहन ने शुभलता को रात को अपने घर ठहराया था। इसके बाद देर रात्रि युवक व उसका बहनोई इन दोनों को लेकर पंजाब के साथ लगते कठुआ में छोड़ आया। वहां से यह दोनों बस लेकर लुधियाना चले गए। उधर, मामले की जांच कर रहे थाना नरोट जैमल ¨सह के एएसआइ मनोहर लाल ने बताया कि सुबह युवक के घर जाकर परिवार वालों से पूछताछ की गई है। परिजनों ने बताया कि वह दोनों वापस गांव आ रहे हैं, शाम तक आ जाएंगे। अगली कार्यवाही आने के बाद ही जाएगी।


1 Comments


Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)