Pathankot City



114वीं बार साइकिल पर की वैष्णो देवी की यात्रा

114वीं बार साइकिल पर की वैष्णो देवी की यात्रा

114वीं बार साइकिल पर की वैष्णो देवी की यात्रा

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : ब¨ठडा के राजेंद्र गुप्ता 114वीं बार साइकिल पर मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटे है। सुजानपुर में राजेंद्र के पहुंचने पर स्थानीय लोगों की ओर से उसका स्वागत किया गया। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह इस बार मां वैष्णो देवी व 14वीं बार बाबा अमरनाथ के दर्शन करके आए हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 28 वर्षो से देश के विभिन्न तीर्थ स्थानों की साइकिल पर यात्रा कर चुके हैं। अब तक वह 5 लाख 32 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक हरिद्वार, गंगोत्री, ज्वाला जी, मां ¨चतपूर्णी, नयना देवी, चामुण्डा, कांगड़ा, मनसा देवी, इलाहबाद, बनारस, काशी, अयोध्या, गंगा सागर, जग्गन्नाथ पुरी, तिरुपति बाला जी, जयपुर, पुष्कर इत्यादि धार्मिक स्थानों के दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए इस बार मां वैष्णो देवी व श्री अमरनाथ की यात्रा करके आए हैं। उन्होने कहा कि जब तक उनके शरीर में जान है तब तक उनकी यह यात्रा चलती रहेगी। इस मौके पर प्रबोध राज, हैप्पी कुमार, बोध राज, लक्की व बाबु राम भी थे।


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)