Pathankot City



लोगों को किया कानूनी हकों के प्रति जागरूक

लोगों को किया कानूनी हकों के प्रति जागरूक

लोगों को किया कानूनी हकों के प्रति जागरूक

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से गांव इट्टी में कानूनी साक्षरता मिशन के तहत जिला सेशन जज तेजविन्द्र ¨सह व अथॉरिटी की सचिव अमनदीप कौर चाहल के दिशा निर्देश अनुसार सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें एडवोकेट ममता समकर्णी व रमन कुमारी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी जिलों में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटियों का गठन किया गया हैं।

इसमें गरीब वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, मजदूर, महिलाओं तथा अपंग लोगो का मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। इसमें अपील का खर्च व अन्य खर्च अथारिटी की ओर से किए जाते हैं।

उन्होने कहा कि अथारिटी का उद्देश्य यह हैं कि देश के सभी लोगों को कानूनी मदद मिले तथा लोगों को न्याय प्राप्त करने में परेशानी पेश न आए। इसके लिए गांव गांव जाकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान पीएलवी विनोद कुमार ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बीडीपीओ कार्यालय सुजानपुर में लीगल ऐड क्लीनिक खोला गया हैं।

इसमें लोग सोमवार तथा शुक्रवार को आकर मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर सुरेन्द्र पाल, सरपंच कांता देवी, राम स्वरूप, रमेश कुमार, आशा रानी, देस राज, मक्खन ¨सह, देवी, अंजलि देवी, सुखपाल, उत्तम चंद आदि उपस्थित थे।


1 Comments


Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)