Pathankot City



महिला से पकड़े 120 प्रतिबंधित कैप्सूल

महिला से पकड़े 120 प्रतिबंधित कैप्सूल

पुलिस चौकी कंडवाल के अधीन पड़ते भदरोया में पुलिस ने एक महिला को 120 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को कंडवाल पुलिस चौकी लाया गया। जहां उसकी पहचान 50 वर्षीय साहिबा निवासी भदरोया के रूप में हुई। कंडवाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने उक्त महिला की गिरफ्तारी के प्रति पुष्टि करते हुए बताया कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)