Pathankot City



बेल का फोन आविष्कार

बेल का फोन आविष्कार, लोगों के लिए वरदान

बेल का फोन आविष्कार लोगों के लिए वरदान

शहीद मक्खन ¨सह सीनियर सेकेंडरी स्कूल पठानकोट में शुक्रवार को साइंस विभाग की ओर से महान आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांइस सुपरवाइजर राजेश्वर सलारिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ¨प्रसिपल भूपिन्द्र कौर विशेष रूप से पहुंची।

साइंस सुपरवाइजर राजेश्वर सलारिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत सारे लोग ग्राहम बेल को टेलीफोन का आविष्कारक करने के रुप से जानते हैं जबकि उन्होंने कम्युनिकेशन क्षेत्र में बहुत से अविस्कार किए हैं। उनका जन्म स्काटलैंड के एडिसबर्ग में 3 मार्च 1847 को हुआ वह इतनी विलक्षण बुद्धि के मालिक थे कि 13 वर्ष की आयु में ही स्नातक हो गए। उनकी माता सुनने में असमर्थ थीं।

इस बात से वह काफी दुखी हुआ करते थे और उन्होंने कम्युनिकेशन के बारे में आविष्कार करना शुरू कर दिया। वह अपनी कड़ी मेहनत में सफल हुए और एक ऐसा यंत्र बनाने में कामयाब हुए जो आज भी बधिर लोगों के लिए वरदान है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें शिवानी ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय व काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को ¨प्रसिपल भूपिन्द्र कौर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लेक्चरार सुधा शर्मा, सीमा महाजन, रेनु कुमारी व रोहित महाजन आदि मौजूद थे।


1 Comments


Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)