पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के साथ बकाया डीए एकमुश्त मिले: राजेन्द्र

पंजाबसबॉर्डिनेट सर्विस फैडरेशन ने जिला प्रधान राजेन्द्र धीमान की अध्यक्षता में विवेकानंद पार्क में पंजाब सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर जिला प्रधान राजेन्द्र धीमान ने कहा कि पंजाब की गठबंधन सरकार कर्मचारियों की मांगों को हल करने के प्रति गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को हल करवाने के लिए अब पंजाब सरकार के खिलाफ रोष रैलियां और प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार 2004 और उसके बाद सरकारी सेवा में आए सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दे। अधिकारियों की तर्ज पर सभी कर्मचारियों का तरक्की स्केल का लाभ दे। जनवरी से देय छह प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त बिना देरी जारी करे। डीए के एरियर को एकमुश्त रूप से कर्मचारियों को दें। अदायगी करने के लिए खजाने पर लगाई रोक तुरंत हटाई जाए। मिड डे मील, आगंनबाड़ी वर्कर और आशा वर्करों को न्यूनतम वेतन दे। विभिन्न विभागों में कार्य कर करे कच्चे और ठेका कर्मचारियों को पक्का करे। विभिन्न विभागों में खाली पदों पर पक्की भर्ती की जाए। कर्मचारियों के खिलाफ काले कानून को रद्द किया जाए। रोष प्रदर्शन के दौरान सतपाल, रजनीश कुमार, सतीश शर्मा, मनोहर लाल, हरभजन, रविदत्त, दिनेश, तारा चंद, पवन कुमार, विजय कुमार, बोध राज, सागर मल्ल, अवतार सिंह, विजय मसीह, नरिंद्रपाल, हरदीप, फकीर चंद, नीरू बाला, नीना जोन, संतोष पासी और रेणु बाला और अन्य मौजूद थे।

जिला प्रधान राजेन्द्र ने कहा कि पुरानी पेंशन और अन्य मांगों को लागू करवाने के लिए 26 अगस्त को शिमला पहाड़ी पठानकोट में रोष रैली कर पंजाब सरकार का पुतला फूंका जाएगा। वहीं 2 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल का पूरा समर्थन किया जाएगा तथा पठानकोट में होने वाले इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर कर्मचारी भाग लेेंगे। 4 सितंबर को जीटीयू की ओर से देश भगत यादगार हाल जालंधर में कन्वेंशन कर पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और फैसलों का पर्दाफाश किया जाएगा। 7 सितंबर को पंजाब यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी की ओर से खरड़ में रैली की जाएगी। 8 को स्त्री मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी मोहाली में रैली करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताते पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस फैडरेशन सदस्य।

SOURCE: goo.gl/nHGcs6

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *