Pathankot City



पनबसकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लोग परेशान

News Pathankot

पनबसकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लोग परेशान

पनबसकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लोग परेशान
पठानकोट

रेगुलर करने की मांग को लेकर शुक्रवार से प्रदेश के समूह पनबस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पनबस कर्मियों के हड़ताल के पहले दिन पठानकोट डिपो से पचास फीसद से अधिक सरकारी बस सेवा प्रभावित होने के कारण जहां विभाग को तीन लाख से अधिक का आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ा है, वहीं पास होल्डरों सहित आम जनता को खासी परेशानी हुई।

हड़ताल के चलते सबसे ज्यादा परेशानी जम्मू जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। जालंधर, लुधियाना व दिल्ली के लिए भी बसें कम चलने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

हड़ताल पर बैठे पनबस कर्मियों ने राज्य सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

उल्लेखनीय है कि रेगुलर की मांग को लेकर प्रदेश के समूह पनबस कर्मियों ने सभी 18 डिपो में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
हड़ताल के पहले दिन पठानकोट में पचास फीसद के करीब सरकारी रूट मिस हुए। शुक्रवार को हड़ताल के पहले दिन पठानकोट डिपो रोडवेज प्रबंधक की ओर से सुबह चार बजे से लेकर छह बजे तक डिपो की ओर से चंडीगढ़ के लिए चार बसें तो चलाई गई थी, लेकिन इसके बाद हड़ताली कर्मियों ने सरकारी बसों को नहीं चलने दिया। हड़ताल के कारण रोडवेज के पक्के ड्राइवरों की संख्या कम होने के कारण सुबह 11 बजे तक तीस के करीब रूट बंद रहे।

SOURCE: goo.gl/m81Ljo



0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)