एएंडएम कॉलेज के उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद अक्षय महाजन निवासी मिशन रोड के पिता स्वर्गीय छज्जू राम महाजन का शुक्रवार को श्री रामलीला ग्राउंड में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। उनका बीते दिनी देहांत हो गया था।
इस दौरान शहर की विभिन्न राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक व स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर छज्जू राम महाजन के बेटे अक्षय महाजन, अटल महाजन व मोहित महाजन के अतिरिक्त पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा,पूर्व केबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल, व्यापार मंडल पठानकोट के प्रधान चाचा वेद प्रकाश महाजन, राजेश शर्मा, सुनील महाजन, अनिल महाजन, अनिल विज, राकेश बबली, सतीश महेंद्रू, सोम राज सोमी, राजकुमार गुप्ता, विभूति शर्मा, डॉ. जेसी कुंडा के अतिरिक्त अन्य भी थे।