पीठपरिषद आदित्यवाहिनी और आनंदवाहिनी ने रविवार को धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज का प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया। इस दिवस पर सैली रोड पर स्थित माता श्री बगुलामुखी मंदिर में आदित्यवाहिनी की ओर से रुद्रा अभिषेक धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। इसमें पीठ परिषद पंजाब अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जंडियाल मुख्य रूप से शामिल हुए।
परिषद द्वारा आयोजित रुद्रा अभिषेक कार्यक्रम में मिथिलेश शास्त्री ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर सभी सदस्यों ने जलाभिषेक किया। पीठ परिषद पंजाब अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जंडियाल ने धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करपात्री महाराज आदि गुरु शंकराचार्य के पश्चात विश्व में ऐसी महान विभूति थे जिन्होंने सनातन धर्म की सुरक्षा के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि महाराज जी का कहना था कि धर्म नियंत्रित, सर्वहितप्रदख, पक्षपातहीन, शोषणमुक्त शासन तंत्र की स्थापना के लिए संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में पिरोना आवश्यक है। आदित्यवाहिनी अध्यक्ष रविंदर पठानिया ने बताया कि पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य के नेतृत्व में पूरे भारत में सेवा के प्रकल्पों के माध्यम से राष्ट्र की अखंडता के लिए जनजागरण अभियान चला रही है ताकि भारत पुण: विश्व गुरु के रूप में अपना स्थान संपूर्ण विश्व में बरकरार रख सके। इस मौके पर विजय शर्मा, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, इंदरजीत महाजन, सुशील शर्मा, संजय शर्मा, विनोद बजाज, बृज शर्मा, पीएस रक्बल, सुनीता जंडियाल, संतोष राना, कमल रंधावा, अलीशा, अभिनव, दविंदर, शुभम, मानिक भी मौजूद रहे।
रूद्र अभिषेक करते पीठ परिषद आदित्यवाहिनी और आनंदवाहिनी के सदस्य।
SOURCE: goo.gl/gZiWLi0