श्रीराम लीला क्लब ने राम लीला हेतु किया झंड़ा पूजन

श्रीराम लीला क्लब सुजानपुर की ओर से क्लब के अध्यक्ष विनय महाजन की अध्यक्षता में राम लीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के समुह सदस्यों ने भाग लिया।

इस शुभ अवसर पर सुबह के समय पंडित वरुण शर्मा द्वारा मंत्र उच्चारण कर हवन यज्ञ किया गया जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने आहुतियां डाल कर प्रभू श्री राम जी का आर्शीवाद प्राप्त किया।

इस दौरान श्री राम लीला हेतु रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पंडित द्वारा मंत्र उच्चारण कर झंडा पूजन किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष विनय महानज ने बताया कि क्लब की ओर से हर वर्ष की भांती 15 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दौरान नवरात्रों में राम लीला का मंचन किया जाएगा। जिसके चलते कलाकारों की ओर से राम लीला हेतु आज से ही रिर्हसल शुरु कर दी गई है।

इस मौके पर सुरेश महाजन राजू, अशोक मैहरा, सोनू वशिष्ट, अवनिन्द्र पप्पी, विपन महाजन, चन्द्र शेेखर, इंजी. अजय महाजन, सतीश महाजन, रोहित महाजन, रिऋी शर्मा, विकास धीमान, वरिन्द्र धीमान, नरेश शर्मा, अमर नाथ, तरसेम बजाज, मास्टर थूडू राम, तरलोक महाजन, कुलदीप शर्मा, अशोक शर्मा, कुदंन लाल, रविन्द्र बब्बू, बंसी लाल, हनी शर्मा, कन्नू धीमान, सुरिन्द्र महाजन, रोहित मिंटा, शम्मी महाजन, मोनू मैहरा, प्रदीप काका, कमल किशोर, संजीव सोनी, रजिन्द्र धीमान, भारत भूषण महाजन, रोहित अबरोल, रविन्द्र जसरोटिया, अरुष शर्मा, आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *