विजेताओं को हैल्पिंग सोशल क्लब ने किया सम्मानित

महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हैल्पिंग सोशल क्लब की ओर से अध्यक्ष त्रिलोक नंदा की अध्यक्षता में 20वीं साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल विज ने हरी झंडी देकर उक्त साईकिल रैली की शुरुआत की। उक्त साइकिल रैली लेबर शैड से शुरु होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई केएलएम स्कूल तक समाप्त हुई।

इस दौरान रेस में डोगरा भगत ने प्रथम, दिनेश शर्मा ने द्वितीय व सागर महाजन ने तृत्तीय स्थान हासिल किया। इसके बाद क्लब की ओर से रामलीला ग्राउंड में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापार मंडल पठानकोट के अध्यक्ष चाचा वेद प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

जिन्होंने क्लब सदस्यों के साथ मिलकर विजेताओ को सम्मानित किया। जिसमें पहले दो स्थानो पर रहने वाले विजेताओ को साईकिल व तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1100 रुपए नगद ईनाम दिया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन मनमोहन गोरखा, महासचिव विपिन अरौड़ा, कोषाध्यक्ष रविन्द्र महाजन, जोनी महाजन उपाध्यक्ष, पीआरओ हरसिमरनजीत सिंह व जतिन्द्र रेहान, विजय पासी, संजीव गुप्ता, कुलदीप सिंह, विकास विग, केवल कृष्ण महाजन, दिनेश शुकला, अशोक रैणा, सुभाष गुप्ता, धर्मपाल वर्मा, रमन नन्दा, जगमोहन बिट्टा, राजेश शर्मा, संजीव गुप्ता, कपिल कटोच, ईशान महाजन इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *