मेनबाजार मिशन रोड एसोसिएशन की ओर से जगदीश की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें व्यापार मंडल के प्रधान भारत महाजन, राजेश पुरी और राजीव सेठ विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर सर्वसम्मति के साथ राजेन्द्र कुमार पप्पू को मेन बाजार मिशन रोड एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया गया। समूह सदस्यों की ओर से हार पहना कर उनका स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्रधान राजेन्द्र ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। व्यापार मंडल के प्रधान भारत महाजन और राजेश पुरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है राजेन्द्र पप्पू व्यापारियों की भलाई के लिए कार्य करते हुए आगे लेकर जाएंगे और व्यापार मंडल की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया कि 24 से 26 जून तक मिशन रोड मेन बाजार की दुकानें बंद रहेंगी। इस मौके रवि, लीले शाह, बबलू, गौरव, पम्मी, सोनू, नंदा, वडैहरा, टीटू मौजूद थे।
मेन बाजार मिशन रोड एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान राजेंद्र पप्पू को सम्मानित करते भारत महाजन और सदस्य।
SOURCE: goo.gl/VoSviD