जालंधर से श्रीनगर की तरफ जा रहा भेड़ों से भरा ट्रक कस्बा मीरथल में पलट गया। घटना में 25 भेड़ें मर गई जबकि, बाकी ठीक हैं। घटना मीरथल अड्डा के पास रात्रि 2:30 बजे के करीब घटित हुई।
ट्रक ड्राइवर मंजूर मोहम्मद ने बताया कि बीती रात्रि वह श्रीनगर की और भेड़ों से भरा ट्रक लेकर रवाना हुए। रात को जब वह कस्बा मीरथल के पास पहुंचे तो अड्डा के पास हाइवे पर कोई जानवर एकदम सामने आ गया आया। ब्रेक लगाने पर ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से 25 भेड़े मर गई।
