बस से उतरी महिला को ट्रक ने टक्कर मार दूर फेंका, जख्मी

बससे अपने पति के साथ उतरी एक महिला ट्रक की चपेट में आने से जख्मी हो गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत पति ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल महिला गंदोला देवी निवासी गांव कांगड़ा जिला नाहन, हिमाचल की रहने वाली है। महिला के पति दया राम ने बताया कि वह जम्मू अपनी बेटी और दामाद जो गत दिवस सड़क हादसे में घायल हो गए थे, उनका हालचाल जानने गए थे। लौटते समय उनकी बस पठानकोट-माधोपुर के बीच रूकी तो वे पति-प|ी पानी पीने के लिए उतरे। सड़क किनारे जा रहे थे कि अचानक उसकी प|ी को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में लेकर दूर तक फेंका। उसी दौरान बेहोश और खून से लथपथ हालत में प|ी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने ट्रक नंबर नोट कर लिया है।

SOURCE: goo.gl/iSWfFT

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *