Pathankot City
राजपुरा : सब डिवीजन राजपुरा में स्वतंत्रता दिवससमारोह में लोगों ने दूरी बनाए रखी। इसमें मुख्य मेहमान एसडीएम राजपुरा संजीव कुमार ने झडा फहराने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों को व स्कूली बच्चों को सम्मानित तो किया पर धूप में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए टेंट तक भी नहीं लगाया गया था। पीने के पानी का भी उचित प्रबंध नहीं किया गया था, बच्चों के साथ आए अध्यापक भी धूम में ही खड़े रहे। जबकि स्टेज पर बैठे बड़े अधिकारी व नेता लोग आराम फरमाते रहे।
सब डिवीजन राजपुरा में राष्ट्रीय पर्व जो पहले राजपुरा के मध्य में बनाए गए झंडा ग्राउंड में मनाए जाते रहे हैं। नगर कौंसिल की ओर से पिछले लगभग 10 वर्षो में करोडों रुपये इस झडा ग्रंाउड पर खर्च तो कर दिए पर आज तक झंडा ग्राउंड में झंडा फहराने के कार्य नहीं आ सका। इससे 7-8 वर्षो से दोनों राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस पटेल कॉलेज में मनाए जा रहे हैं। जब से राष्ट्रीय पर्व पटेल कॉलेज में मनाया जाने लगा है तब से लोगों ने वहां जाना छोड़ दिया है। इसका मुख्य कारण पटेल कॉलेज का शहर के एक तरफ होना भी माना जा रहा है। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से लोगों को इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने के लिए जागरूक नहीं किया था और न ही उनके बैठने के लिए कोई उचित प्रबंध किए थे।
Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz ()
The sad truth of politician and Senior Govt officers….