पंजाब के किसानाें का कर्ज माफ करे केंद्र : बाजवा

सुजानपुर | किसानचेेतना रैली के प्रति वर्करों को जागरूक करने के लिए राजसभा सांसद पूर्व प्रधान कांग्रेस प्रताप सिंह बाजवा ने होटल डीपी रेजिडैंसी में बैठक की। इसमंे जिला में जिला पठानकोट के तीनों विधानसभा क्षेत्रों सुजानपुर, पठानकोट भोआ के वर्करों पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब का किसान आज खुद भूखा है। उसके सिर पर 57000 करोड़ का कर्ज है। उन्होंने कहा कि केंद्र पंजाब के किसानों के कर्जे माफ करे। गुरदासपुर में 26 अगस्त को होने वाली किसान चेतना रैली में सभी वर्कर भाग लें। इस मौके पर जिला प्रधान अनिल विज, पंजाब कांग्रेस सचिव विनय महाजन ,साहिब सिंह साबा, चौधरी राजवीर सिंह, जोगिन्द्र पाल, तोषित महाजन, अशोक शर्मा पूर्व विधायक, रमेश टोला, योगेश ठाकुर, सुरेश महाजन राजू, ठाकुर चमेल सिंह, महिन्द्र सैनी, फौजा सिंह, रमेश काला, तिलक सिंह, सोमराज मौजूद रहे।

SOURCE: goo.gl/mKgZhl

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *