स्थानीय कैंट स्टेशन पर गंदगी की भरमार से स्टेशन पर यात्रियों का बैठना मुहाल हो गया है। कारण, पिछले दस सप्ताह से स्टेशन पर सफाई न होने के कारण ट्रैक पूरी तरह गंदगी से भर चुके हैं। गंदगी के कारण बदबू आ रही है जो यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। विभाग सबकुछ जानते हुए भी इससे अंजान है।
शुक्रवार को स्टेशन का दौरा करने पर देखा गया कि पूरा रेलवे ट्रैक गंदगी से भरा पड़ा है। इस दौरान प्लेटफार्म पर एक कर्मी को सफाई करते हुए देखा जो सफाई करके लिफाफे ट्रैक की ओर धकेल रहा है। जबकि, ट्रैक में पहले से ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
मद्रास से कटड़ा जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्री प्लेटफार्म पर मुंह ढक कर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
महिला यात्री, रेणु, बाला, शशी बाला, मोहिनी, पल्लवी सलारिया, सुरभि ठाकुर, राम लुभाया, राजविन्द्र व केवल कुमार ने बताया कि कहने को पठानकोट मंडल के ए क्लास श्रेणी में आता है परंतु जहां पर सुविधाएं न के सम्मान मिलती हैं।
गंदगी की बात करें तो प्लेटफार्म परिसर में ही गंदगी की इतनी भरमार है तो बाकी क्या हाल होगा। इस दौरान वहां खड़े कुछ रेल कर्मचारियों ने नाम न बताते हुए कहा कि पिछले डेढ साल से स्टेशन की सफाई प्राइवेट कर्मचारी कर रहे हैं। मंडल की और से अस्थायी तौर पर कर्मचारियों से सफाई करवाई जा रही है।
महीना वाइज वेतन देकर उनसे काम लिया जा रहा है। जब उनका वेतन रुक जाता है तो वह सफाई करना बंद कर देते हैं। पिछले दस दिनों से ट्रैक की कोई सफाई नहीं हो पाई है जिस कारण स्टेशन का इतना बुरा हाल है।
प्लेटफार्म पर लगे डस्टबीनों को तो अधिकारी अपने तरीके से पक्के कर्मचारियों से साफ करवा लेते हैं वरना हालात इससे भी बदतर होते। जब तक इसका स्थायी समाधान नहीं होता तब तक इसका कोई हल निकलने वाला नहीं है।
