हम जिस उददेश्य के लिए सिविल सर्विस में आए है, हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम उसे पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ निभाएं। यह बात डीसी नीलिमा ने मिनी सचिवालय में सिविल सर्विस डे के शुभ अवसर पर संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सिविल सेवाओं का यह दिवस हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है।
इस दिन सिविल सेवक अपने आप को नागरिकों के उद्देश्यों के लिए समर्पित करते है तथा जनतक सेवाओं के लिए वचनबद्ध होने की शपथ लेते है। उन्होंने कहा कि हम सभी सिविल सेवाओं का हिस्सा है तथा हमारे द्वारा जो भी जनता की सेवाओं के लिए कार्य किया जाता है।
वह हमारी जिम्मेदारी बनती है। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य को अकेला पूरा नहीं कर सकता। विभिन्न अधिकारियों को मिलाकर एक टीम बनायी जाती है जिसके द्वारा किया गया कार्य ही हमारे उदेश्य को पूरा करता है।
उन्होने बताया कि जिला पठानकोट में लोकहित के लिए पहला कदम मेन इन पंजाब अधीन सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर स्किल सेंटर खोले गये जो कि महिलाओं के लिए रोजगार का एक बढि़या साधन बन रहे है।