केन्द्रीयविद्यालय नंबर-1 वायुसेना स्टेशन की ओर से जम्मू संभाग योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की योगाध्यापिका चारुशीला भास्कर की देखरेख में हुई इस प्रतियोगिता में 20 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। लड़कियों में अंडर-14 की टीम प्रथम रही और उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। अंडर-17 ने सिल्वर मेडल जीता और लड़कों की अंडर 17 टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता। लड़कों में जय नारायण सिंह और साहिल के साथ ही गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाली पारुल शर्मा और वंशिका (रजत पदक) जीतने पर उनका, अनामिका और सैफरान का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। वहीं अंडर-17 में भूमिका, प्रियंका का चयन भी राष्ट्रीय स्तर पर होने के साथ ही सोनाली का स्टैंड बाई रखा गया। वहीं अध्यापिका चारू शीला ने चेयर रेस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। स्कूल में कार्यवाहक प्राचार्य शमशेर सिंह सैनी ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी। मौके पर शशि कला, हरजिंदर कौर, मनप्रीत कौर, नीरू आदि मौजूद रहे।
योगासन प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
SOURCE: goo.gl/IkQpKH