CBSE 10वीं का रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। पूरे देश में दोपहर तक परिणामों की घोषणा होगी। सी.बी.एस.ई. प्रबंधन स्कूल बेस्ड और बोर्ड बेस्ड 16,67,968 छात्रों का रिजल्ट तीन अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी करेगा।

12वीं कक्षा की तर्ज पर 10वीं के छात्रों को भी मॉडरेशन पॉलिसी का लाभ मिलेगा। सी.बी.एस.ई. प्रबंधन ने बताया कि सभी जोन का रिजल्ट शनिवार दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। इस प्रकार करें परिक्षा Result चैक
Cbse.nic.in और cbseresults.nic.in वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट्स देखा जा सकता है। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी व दुविफ के लिए टोल फ्री नंबर 1800 11 8004 पर संपर्क कर सकते हैं।

जानिए 2016 में कैसा था 10वीं CBSE रिजल्ट पिछले वर्ष ओवरआल पास प्रतिशत 98.14 रही थी, जिनमें से लड़कियों की पास प्रतिशत 98.64 रही थी, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 97.82 रहा था। पिछले वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालयों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *