आयोजित किया वार्षिक परिवार मिलन समारोह

वडैहरा बिरादरी की ओर से शाहपुर चौंक स्थित बाबा कैलाशगिरी मंदिर में परिवार मिलन समारोह का आयोजन सुखदेव वडैहरा की अध्यक्षता में किया गया।

जिसमें पंजाब,हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा इत्यादि स्थानों से वडैहरा बिरादरी के सदस्यों ने पहुंच कुलदेवता के आगे नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वार्षिक परिवार मिलन समारोह के दौरान हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त वडैहरा बिरादरी के सदस्यों ने आहुतियां डालकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया और विश्व मंगल की कामना की।

तदोपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रोमी वडैहरा, राजेश वडैहरा, कार्तिक वडैहरा, गौरव वडैहरा, दिनेश वडैहरा, मुन्ना वडैहरा, राकेश वडैहरा, अशोक वडैहरा, पिंटू वडैहरा, लोकेश वडैहरा, काकू वडैहरा, टीटू वडैहरा, बिल्ला शाह वडैहरा, सचिन वडैहरा, राजीव वडैहरा इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *