रेहड़ियों पर बिकने वाले बादाम शेक के 8 सैंपल भरे

जिला स्वास्थ्य विभाग पठानकोट की ओर से मंगलवार को रेहड़ियों पर बिकने वाले बादाम शेक के आठ सैंपल भरे गए। जानकारी देते हुए डीएचओ डाक्टर तरसेम ¨सह ने बताया कि उन्हें पिछले लंबे समय से शिकायतें आ रही थी कि शहर में कुछेक रेहड़ियों पर इन दिनों बादाम शेक के रूप में अन्य कई शेक मिलते हैं।

ऐसे में इनकी जांच करवाई जाए कि बादाम शेक के रूप में बिकने वाले इन पदाथों में कोई हानिकारक खाद्य सामग्री तो नहीं मिलाई जाती। उन्होंने बताया कि इसी पर उनकी ओर से आज इस शेक के सैंपल भरे गए तथा इनकी जांच करवाने के लिये इन्हें लैब में भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह में इनकी रिपोर्ट आ जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *