सीमावर्ती गांव गाजी बाड़मा में रविवार सुबह एक गैस सिलेंडर को आग लगने से पूरा घर जल गया। इस घटना में किसी भी जानी नुकसान का समाचार नहीं हैं।
पीड़ित तरसेम लाल पुत्र कृपाल ¨सह व प्रेम कुमार पुत्र कृपाल ¨सह जोकि एक ही घर में रहते थे ने बताया कि सुबह खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर के लीक होने के कारण सिलेंडर को आग लग गई और पूरे घर में आग फैल गई। उन्होंने बताया कि आग में उनके जरूरी दस्तावेज सहित कपड़े बिस्तर आदि सभी जलकर राख हो गया।
इसके साथ ही घर की छत को भी भारी नुकसान पहुंचा हैं। उन्होंने बताया कि घर में अब कोई भी समान बर्ताव हेतु नहीं बचा है।
पीड़ित व्यक्ति प्रेम कुमार के 6 बच्चे हैं और इसी तरह उसके भाई तरसेम लाल के भी 3 बच्चे हैं तथा दोनों मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। पीड़ितों ने पंजाब सरकार से अपने हुए नुकसान का मुआवजा मांगने की अपील की हैं।
इस मौके पर जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष काली ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और उन्हें विश्वास दिलाया कि हलका विधायक द्वारा उनको उचित मुआवजा दिलाने की पुरजोर कोशिश की जाएगी।