खत्री महिला संगठन की ओर से प्रधान चित्रा पुरी के नेतृत्व में दुर्गा अष्टमी पर डांडिया उत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम दुर्गा माता का पूजन किया गया।
इसके पश्चात मैं तो छोड़ चली बाबुल का देश, पिया का घर प्यारा लगे तथा मैं तो आरती उतारुं रे संतोषी माता.के मधुर भजन पर डांडिया खेला गया।
इसे आर्गेनाइज करवाने में रिदम डांस इंस्टीट्यूट के निर्देशक अश्वनी काला ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर प्रधान चित्रा पुरी, रेणू महेंद्रू, मंजुला सानन, भावना पुरी, मंजू मरवाहा, गीता मरवाहा, नीतिका चावला, काजल भंडारी, दीपिका मक्कड़, आशीष कपूर, वाणी सेठ, अनुपमा, अंजू उप्पल, प्रवीण वालिया, नीना वर्मा, सुरुचि विज भी थे।