इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से इंदिरा कॉलोनी स्थित समाज सेविका रंजना महाजन के निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ऑर्गेनाइजेशन की पंजाब प्रधान रु¨पदर कौर मुख्य रूप से उपस्थित हुई।
कार्यक्रम में रंजना महाजन को ऑर्गेनाइजेशन की पंजाब प्रदेश की उपप्रधान और रीटा शर्मा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद नवनियुक्त उपप्रधान रंजना महाजन ने ऑर्गेनाइजेशन की जिला इकाई की नियुक्तियां भी की।
जिसमें आशीष महाजन को जिला प्रधान, कार्तिक महाजन को उपप्रधान, शुभम भारद्वाज को महासचिव नियुक्त किया गया। ऑर्गेनाइजेशन प्रतिनधियों ने बताया कि नियुक्ति की शेष रहती औपचारिकताएं 19 को होने वाले स्टेट लेवल कार्यक्रम में पूरी की जाएंगी। इस दौरान जिला गुरदासपुर के प्रधान अमरजीत ¨सह, प्रदेश संगठन सचिव जगदीश राज आदि उपस्थित थे।