कांग्रेसी वर्करों से मिलेंगे चन्नी और वेरका

कांग्रेसकी बैठक जिला अध्यक्ष अनिल विज की अध्यक्षता में गांधी चौक स्थित कांग्रेस भवन में हुई। इसमें पूर्व मंत्री रमन भल्ला और पूर्व विधायक अशोक शर्मा ने भी शिरकत की। इस मौके पर 18 जुलाई को पठानकोट में प्रस्तावित प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।

विजय और भल्ला ने बताया कि 18 जुलाई को पंजाब कांग्रेस के कार्यक्रम में सीएलपी लीडर चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश उपाध्यक्ष हंस राज हंस, विक्रम चौधरी, राज कुमार वेरका और संतोष सिंह वर्करों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है और सभी कार्यकर्ता को एकजुट होने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी साथ देंगे। इस मौके पर ब्लाक प्रधान गोपाल महाजन, सुखदेव वडैहरा, अनिल दारा, जंग बहादुर बेदी, गौरव वडैहरा, पुनीत पिंटा, सुशील खोसला मौजूद थे।

जिला अध्यक्ष अनिल विज की अध्यक्षता में कांग्रेस की बैठक में हिस्सा लेते जिला प्रधान अनिल विज, पूर्व मंत्री रमन भल्ला अन्य।

SOURCE: goo.gl/EyO8RC

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *