6 डिफाल्टरोंं से मौके पर वसूले ~1.25 लाख, तीन के अवैध कनेक्शन काटे

मंगलवारको निगम की चार टीमों ने शहर के एरिया में जाकर पानी का बिल भरने वाले डिफाल्टरों से करीब सवा लाख रुपए की रिकवरी की और पानी के 3 अवैध कनेक्शन काटे। निगम इंस्पेक्टर अश्विनी शर्मा ने बताया वाटर सप्लाई विंग शहर के करीब 60 से अधिक वाटर सप्लाई कनेक्शन चैक किए।

निगम टीम ने पटेल नगर जोधामल कालोनी में डिफाल्टर 6 लोगों से 51 हजार, मेन बाजार में 3 डिफाल्टरों से 32 हजार, मोहल्ला रामगड़िया, पूर्ण नगर सुंदरनगर में 4 डिफाल्टरों से 31 हजार, राम शरणम कालोनी में 3 डिफाल्टरों से करीब 6200 रुपए वसूल किए हैं। मंगलवार को नगर निगम के वाटर सप्लाई विंग ने करीब सवा लाख रुपए वसूले हैं। इसके अलावा निगम की टीम ने नत्थू नगर में तीन अवैध कनेक्शन काटे और डिफाल्टरों को चेतावनी देकर जल्द बिल जमा करवाने के लिए कहा है।

नत्थू नगर में अवैध कनेक्शन काटते नगर निगम की वाटर सप्लाई विंग की टीम।

SOURCE: goo.gl/ao7YOM

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *