स्थापना दिवस पर हवन करवाया

भारत विकास परिषद सुजानपुर की ओर से परिषद के 54वें स्थापना दिवस पर आर्य समाज मंदिर सुजानपुर में प्रधान सुनील सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें विशेष रूप से परिषद के गोल्डन मेंबर डॉ. दर्शन त्रिपाठी व महिन्द्र प्रताप पुरी उपस्थित हुए। इस मौके पर सुबह हवन करवाया गया। इसमें परिषद के सदस्यों की ओर से मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डाली गई।

परिषद के प्रधान सुनील सोनी ने कहा कि दस जुलाई को 1963 को स्व. डॉ. सूरज प्रकाश व उनके कुछ साथियों द्वारा भारतीय संस्कृति के सरंक्षण, प्रचार व प्रसार के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की स्थापना की गई थी।

आज भारत वर्ष में परिषद की 1200 ब्रांचें कार्य कर रही है। इस मौके पर सचिव विनोद महाजन, कशियर अशोक कुमार, विजय पाल सच्चर, सुनील सैनी, पुरषोतम महाजन, ओम प्रकाश उप्पल, डॉ. मनमोहन खजूरिया, सुभाष गुप्ता, डॉ. नरेश अग्निहोत्री, पवन महाजन, ¨प्रसिपल त्रिभुवन ¨सह, मोहन लाल, प्रवीण महाजन, तिलक राज धीमान, कैप्टन बोध राज, संदेश भल्ला, विजय कुमार, नवल किशोर आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *