शादी पर जेठानी परिवार व देवरानी के रिश्तेदारों में झगड़ा

गांव गुड़ाकलां में आयोजित शादी समारोह में लड़की पक्ष के दो गुटों के बीच हुए झगड़े में एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां घायलों की पहचान देस राज,इनकी पत्नी कांता देवी निवासी गांव इंदौरा,बेटी नीलम देवी निवासी गांव भोआ के रूप में हुई है।

गांव गुड़ा कलां निवासी मीनू बाला ने बताया कि बीती रात को उनकी बेटी की शादी थी। बारात घर पर आई हुई थी तो सभी बेटी की विदाई को लेकर व्यस्त थे। ऐसे में उनके जेठ-जेठानी को उन्होंने शादी में शामिल होने का न्योता नही दिया था।

चूंकि गत वर्ष पहले उन्होंने ने भी अपनी बेटी की शादी की तो उन्हें नही बुलाया था। देर रात को बेटी की विदाई से पहले उनकी जेठ-जेठानी के दो लड़कों एवं रिश्तेदारों ने शादी पर न बुलाने को लेकर पहले उन्हें गाली निकाली। ननद कांता देवी, ननदोई देस राज,उनकी विवाहिता बेटी नीलम देवी ने उन्हें ऐसा न करने को लेकर रोका तो उन्होंने ईंट,पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस हमले में उनकी ननद तथा ननदोई घायल हुए। जब उनकी बेटी ने थोड़ा गुस्सा दिखाया तो जेठानी के दानों बेटों ने कुल्हाड़ी से उन्हें भी घायल कर दिया।

इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस थाना में कर दी है। इधर,पुलिस चौकी नंगल भूर अनुसार शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *