समिति सदस्यों की ओर से एसएसपी विवेकशील सोनी के नाम डीएसपी (इंवेस्टीगेशन)दलबीर ¨सह को ज्ञापन भेंट करके पुरजोर मांग की गई कि वह इस विशेष दिवस पर पंजाब में किसी तरह बोर्ड न लगने दें तथा इन शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त बनती कानूनी कार्रवाई करें ताकि पंजाब में अमन शांति पूरी तरह से कायम बनी रहे।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति पिछले लम्बे से देश व पंजाब की खुशहाली व समृद्धि हेतु आतंकवाद के खिलाफ लड़ती रही है तथा शांति बहाल तक यह पक्रिया जारी रहेगी।
इस अवसर पर जिला यूथ अध्यक्ष ऋषि बब्बर, जिलाध्यक्ष एक्स सर्विसमैन शाम ¨सह,जिला एस.सी अध्यक्ष यशपाल,महिला ¨वग की जिलाध्यक्ष सुधा शर्मा, सुभाष, स्वीटी गुप्ता,महिन्द्र पाल बाबा, दर्शन ¨सह, पंकज, दलविन्द्र, अजीत आदि उपस्थित थे।
