यहां एक शराबी युवक ने अपने जान-पहचान वाले व्यक्ति के 10 साल के बेटे को अगवा कर लिया। इसके बाद रेलवे स्टेशन के पास खंडहर बन गए शौचालय में ले जाकर उससे कुकर्म करने की कोशिश की। इसके बाद उसने बच्चे की पत्थर मार-मारकार हत्या कर दी।
बच्चे को शहर के थाना डिवीजन नंबर-1 से करीब 200 मीटर की दूरी से रविवार को अगवा किया गया था। बच्चा शहर के अबरोल नगर का था। बच्चे के मुंह, सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव हैं।
पुलिस ने हत्यारोपी युवक बिहार के रहने वाले दिलकुश नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह बच्चे के पिता का जानकार है।
एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दिलकुश ने शराब के नशे में धुत होकर घटना को अंजाम दिया। बच्चे के लापता होने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। पूछताछ दिलकुश ने बताया कि रविवार शाम बच्चा उसे वाल्मीकि चौक पर मिला। उसने बच्चे को अपने साथ चलने को कहा, लेकिन वह नहीं गया।
फिर दिलकुश शराब पीने ठेके पर चला गया। रात करीब 10 बजे दिलकुश जब वापस आया तो सोनू उसे दोबारा बाजार में मिला।