विद्यार्थियों को किशोरावस्था के प्रति जागरूक किया

सरकारी हाई स्कूल सैली कुलियां में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य योजना उमंग के तहत विद्यार्थियों को किशोरावस्था के प्रति जागरूक करने के लिए डॉ. ज्योति की देख-रेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल की मुख्याध्यापिका रजिन्द्र कौर विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में स्कूल के 10 से 19 वर्ष की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. ज्योति ने कहा कि किशोर अवस्था संबंधी सही जानकारी न होने के कारण अधिकतर बच्चे हीन भावना के शिकार हो जाते है।

उन्होंने कहा कि किशोर अवस्था में शारीरिक बढ़ोतरी जल्दी होती है। इस अवसर पर नवजोत कौर, रजनी, हरसिमरनजीत ¨सह, राजन कुमार, सतीश कुमार, संजीव भार्गव, कमलजीत, नीलम गोयल आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *