पुरानी पेंशन बहाली सहित कर्मचारियों की अन्य मांगो को लेकर संसद की ओर कर्मचारियों की ओर से किए जाने वाले मार्च में शामिल होने पंजाब सुबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों की जत्था दिल्ली रवाना हुआ।
जिला प्रधान राजेन्द्र धीमान, जीटीयू के जिला प्रधान सतपाल वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को लागू करवाने विभागों में निजीकरण को बंद करवाने व सभी विभागों मे पक्की भर्ती करने की आदि मांगो को लेकर देश भर के कर्मचारियों की ओर से संसद की तरफ रोष मार्च किया जा रहा हैं।
उन्होने बताया कि इस रोष मार्च में भाग लेने के लिए बुधवार सायं को जिला पठानकोट से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों की जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर राममूर्ति शर्मा, पवन कुमार, रमेश चंद्र, देस राज, चमेल ¨सह, सिकंदर ¨सह, कुलदीप शर्मा, गुरदीप ¨सह आदि शामिल थे।