माधोपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम से लोग काफी परेशान हैं। पिछले कई दिनों से अकसर ही माधोपुर राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लग जाता है। इसके चलते लोग परेशानी झेल रहे हैं वहीं प्रशासन की ओर से जाम को हटाने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं।
माधोपुर से लखनपुर टोल प्लाजा तक तो रोजाना जाम लगता हैं। जाम का कारण माधोपुर सेल्ज टैक्स विभाग एवं लखनपुर टोल बैरियर है। उक्त दोनों बैरियरों का फांसला तकरीबन एक किलोमीटर हैं और दोनो बैरियरों पर ट्रकों को रुक कर आगे जाना होता है।
ऐसे से रोजाना हजारों ट्रक आवागमन करते हैं जो माधोपुर में रुक कर आगे बढ़ते हैं। इस कारण अकसर ही जाम लगा रहता हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की हैं कि माधोपुर से लखनपुर तक लगने वाले जाम से निजात दिलवाई जाए।