यज्ञ कर सभा के सदस्यों द्वारा आहुतियां डाली गई

संवाद सहयोगी, जुगियाल: शिव विश्वकर्मा मंदिर सभा की ओर से मंदिर यू-1 शाहपुरकंडी टाउन शिप मे शनि जयंती का पावन त्योहार सभा के चेयरमैन विजय शर्मा की अध्यक्षता मे मनाया गया। इसमे मुख्य मेहमान के रूप मे पंजाब कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं कांग्रेस किसान स्टेट मजदूर सेल के जिला पठानकोट के चेयरमैन अमित ¨सह मंटू उपस्थित हुए। मुख्य मेहमान की ओर से सभा के सदस्यों और क्षेत्रवासियों को शनि जयंती की बधाई दी।
सभा के वरिष्ठ सदस्य सत्यपाल पाली ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी सभा द्वारा शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई जिसमे सुबह हवन यज्ञ कर सभा के सदस्यों द्वारा आहुतियां डाली गई। उस उपरांत मातृ मंडल द्वारा शनि महिमा का गुणगान किया गया। अंत में अटूट भंडारा वितरित किया गया। सभा के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सभा के चेयरमैन विजय शर्मा, सुभाष शर्मा, सत्यपाल पाली, द¨वदर कुमार, अशोक अरोड़ा, सुखदयाल शर्मा, जिय शर्मा, सु¨रदर ¨सह, अश्विनी शर्मा, देवदत शर्मा, पंडित शशि, गुरप्रीत ¨सह, धर¨मदर ¨सह आदि कमेटी सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *