मुख्यमंत्री से से मिलेगा इंदौरा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक वन विश्राम गृह इंदौरा में सम्पन्न हुई। जिसमे भूपाल कटोच प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड के सदस्य, ठाकुर जर्म ¨सह वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, मलेंद्र राजन महासचिव प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज विभाग, डॉ अभिषेक ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस, डॉ. अशोक, विशाल ठाकुर, विजय कुमार, नरेंद्र शर्मा, केवल ¨सह, शुभकरण ¨सह, विजय शर्मा, रजत कटोच आदि उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को देखते हुए शीघ्र ही एक शिष्टमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र ¨सह से मिलेगा व इंदौरा क्षेत्र की विभिन्न मांगों से अवगत कराया जाएगा। जिसमे प्रमुख रूप से सिविल सबडिवीजन कार्यालय का खोला जाना अति आवश्यक है।

इसके साथ साथ सिविल अस्पताल, लोक निर्माण विभाग का डिवीजन कार्यालय, मदौली में स्टेडियम व ठाकुरद्वारा में सब तहसील कार्यालय को शीघ्र खुलवाने के लिए एक मांगपत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत करवा कर शीघ्र ही खुलवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि इंदौरा क्षेत्र का संपूर्ण विकास कांग्रेस पार्टी एवं राजा वीरभद्र ¨सह की देन है व वर्तमान में भी इस क्षेत्र की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से ही उम्मीदें है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *