पठानकोट : विधानसभा चुनाव तक बुरी तरह गुटबाजी का शिकार रही भारतीय जनता पार्टी ने अपनों की नाराजगी दूर किए बगैर आज बीच का रास्ते निकालते हुए पदाधिकारियों से अपील की कि वह पुरानी बातें भूल कर पार्टी की मजबूती में जुट जाए। पार्टी की मजबूती का यह मंत्र जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल ने दिया। उन्होंने कहा कि जो हुआ उसे भूलें अब नए की शुरू आत करें। इसके साथ ही रामपाल ने जिला कार्यकारिणी की बैठक में आए समूह पदाधिकारियों को संजीव महेश्वरी की मोटीवेशनल वीडियो दिखाते हुए कहा कि हरेक व्यक्ति के भीतर असीम संभावनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि अपने भीतर की शक्ति को पहचान कर हम कोई भी काम कर सकते हैं।
इससे पहले पंजाब के पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल,पूर्व पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,पूर्व डिप्टी स्पीकर पंजाब एवं विधायक दिनेश ठाकुर,जिला महामंत्री राकेश शर्मा तथा विपन महाजन ने अपने संबोधनों में मोदी सरकार का गुणगान करते कहा कि इन तीन सालों में साठ सालों के बराबर विकास हुआ है। उद्योगपति एवं भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया ने शिविर में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।
किसान आत्महत्या कर रहा,कैप्टन काट रहे पाकिस्तानी मित्र का बर्थ-डे केक : दिनेश कुमार
भाजपा के पंजाब संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि पंजाब में किसानों की स्थित दयनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान आत्महत्या कर रहे हैं और राज्य के कप्तान मुख्यमंत्री अपनी पाकिस्तानी महिला मित्र का बर्थ-डे केक काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मूल रूप में विचारों पर आधारित पार्टी नहीं है अपितु यह ईस्ट इंडिया कंपनी से प्रभावित पार्टी है। इसका मकसद केवल लाभ कमाना होता है। यही कारण है कि सरकार गठित होते ही उसके मंत्री माइ¨नग में फंसने लगे हैं। मंत्री अपने रसोईए और ड्राइवर के नाम पर करोड़ों जमा करके अप्रत्यक्ष तौर पर पंजाब को दोनों हाथों से लूटने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिले भर से संबंधित पदाधिकारियों का यह दायित्व बनता है कि वह बूथ लेवल पर लोगों के बीच जाएं और उन्हें कैप्टन सरकार की इन करतूतों से अवगत करवाए। उन्होंने कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी के शहीदी दिवस 21 जून से लेकर उनके जन्म दिन 6 जुलाई तक भाजपा पदाधिकारी जन संपर्क अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि इस जन संपर्क अभियान से पहले सभी भाजपा पसंद लोग अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराएं।
– See more at: http://www.jagran.com/punjab/pathankot-16107397.html#sthash.yxOa00SM.dpuf